// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 15 सितम्बर 2026
“POLICE PRIDE OF THE WEEK”
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से “POLICE PRIDE OF THE WEEK” के रूप में सम्मानित किया जाता है।
दिनांक 07.09.2026 से 13.09.2026 तक जिले में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी, अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपियों को सजा दिलाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया गया।
1. आरक्षक 77 रामप्रसाद एवं आरक्षक 301 शिशुपाल गुर्जर
थाना कोतवाली शाजापुर के अपराध क्रमांक 541/26, धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादी के घर का ताला तोड़कर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी की घटना में आसपास एवं मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पतारसी की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विशाल मंडोवर एवं रोहित उर्फ कल्ला जाटव को गिरफ्तार कर चोरी गया एक जोड़ सोने के कान की झुमकी, एक कमर का कंदोरा, नगदी ₹90,000/- एवं गैस की टंकी बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
2. सउनि उवेद खान एवं आरक्षक 383 जितेन्द्र पटेल
थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया से संबंधित धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी महेंद्र पिता शोभामणि तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी उतरान, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर की पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर ₹50,000/- जप्त किए गए तथा फरियादी को कुल ₹88,010/- राशि प्राप्त कराई गई। प्रकरण में आरोपी के अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त कर उनकी तलाश हेतु भी महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
3. प्रआर 223 बलराम यादव
थाना शुजालपुर मंडी द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। पुलिस टीम द्वारा 60 पेटी शराब, कुल 540 लीटर, कीमत ₹2,25,000/- तथा इनोवा कार क्रमांक MP09TA9885, कीमत ₹25,00,000/-, कुल मशरूका करीब ₹27.25 लाख बरामद किया गया। आरोपी द्वारा वाहन लेकर भागने का प्रयास करने पर पुलिस टीम द्वारा साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर वाहन एवं अवैध शराब को पकड़कर थाना तलेन, जिला राजगढ़ के सुपुर्द किया गया।
4. उनि जया सुनेरी
थाना कोतवाली शाजापुर के अपराध क्रमांक 154/2025 में उत्कृष्ट विवेचना एवं प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपी गोविन्द बोडाना को माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित कराया गया। प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना एवं प्रभावी कार्रवाई करने में उनि जया सुनेरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मान
उक्त सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय निर्वहन करते हुए अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी, अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा इन्हें “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
शाजापुर पुलिस सदैव आपके साथ… सुरक्षा, सेवा और विश्वास।






