// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 22 सितम्बर 2026
“POLICE PRIDE OF THE WEEK”
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से “POLICE PRIDE OF THE WEEK” के रूप में सम्मानित किया जाता है।
दिनांक 14.09.2026 से 20.09.2026 तक जिले में अपराधों की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित किया गया।
1. थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया
प्रधान आरक्षक 140 श्रवण सिन्हा, आरक्षक 156 कमलेश आंवले, आरक्षक 125 बल्लू वर्मा एवं आरक्षक 259 ललित वर्मा
थाना अवन्तिपुर बड़ोदिया के अपराध क्रमांक 255/26, दिनांक 07.09.2026 में अज्ञात आरोपियों द्वारा एमपीईबी उपकेन्द्र से करीब ₹2.50 लाख कीमत के 08 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार चोरी कर ले जाने की घटना में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी पतारसी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा चोरी गए विद्युत तार, घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन क्रमांक MP 09 GH 0440 एवं तार काटने में प्रयुक्त लोहे का कटर बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
2. थाना सुनेरा
उप निरीक्षक अंकित मुकाती, आरक्षक 219 तेजपाल राणा एवं आरक्षक चालक 758 शैलेन्द्र सिंह
थाना सुनेरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.09.2026 को हाईवे पर शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक एवं लहराते हुए रोड पर स्टंट करते हुए ट्रक चलाने वाले चालक को पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सुनेरा में अपराध क्रमांक 249/26, धारा 281 बीएनएस एवं 185 मोटरयान अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मान
उक्त सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय निर्वहन करते हुए अपराध की पतारसी, चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
इनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा सभी को “POLICE PRIDE OF THE WEEK” से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
शाजापुर पुलिस सदैव आपके साथ…
सुरक्षा, सेवा और विश्वास।






