// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 22 अक्टूबर 2026
“POLICE PRIDE OF THE WEEK” के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में शाजापुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु “POLICE PRIDE OF THE WEEK” पहल संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में विभिन्न थानों में अपराधों की रोकथाम, संपत्ति की बरामदगी, साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके सराहनीय कार्य
1. थाना मक्सी
– प्र.आर. 09 विपिन तोमर
– प्र.आर. 697 आनंद शर्मा
थाना मक्सी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
2. थाना बेरछा
– आरक्षक 562 राम भाटी (साइबर योद्धा)
थाना बेरछा में साइबर ठगी के प्रकरण में पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। प्रकरण में कुल ₹1,49,000 की धोखाधड़ी हुई थी। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिन में फरियादी के ₹1,49,000 खाते में वापिस करवाये गए। उक्त कार्रवाई में आरक्षक 562 राम भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
3. थाना सुनेरा
– आरक्षक 63 सुधीर तोमर
आरक्षक सुधीर तोमर द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखते हुए समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराई गईं।
4. थाना शुजालपुर मंडी
– आरक्षक 564 संजय परमार (साइबर योद्धा)
थाना शुजालपुर मंडी पुलिस द्वारा साइबर ठगी के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹2,04,254 की राशि होल्ड कराई गई तथा एक पीड़ित को ₹92,283 की राशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की गई। इस कार्य में आरक्षक 564 संजय परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
5. थाना मोहन बड़ोदिया
– उप निरीक्षक दिलीप भिलाला
– आरक्षक 232 शिवचरण दांगी
– आरक्षक 127 रामेश्वर दांगी
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 110/2026 में पोकलेन मशीन एवं मीटर चोरी के प्रकरण में साइबर सेल की सहायता से आरोपी का पता लगाकर मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में चोरी की पोकलेन मशीन एवं मीटर की चाबी सहित लगभग ₹75,000 कीमत की संपत्ति बरामद की गई। उक्त कार्रवाई में तीनों पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाजापुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल में कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।








