// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 27 जुलाई 2026

अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने ली मैराथन क्राइम मीटिंग, अपराधों के त्वरित निराकरण एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 27 जुलाई 2026 पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मैराथन क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में थानों की भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रवार अपराधों की प्रवृत्ति एवं वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों से अपराध संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी के प्रकरणों में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निराकरण हेतु साइबर पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

NDPS Act के अंतर्गत नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह अभियान केवल अभियान अवधि तक सीमित न रहकर निरंतर जारी रहेगा, जिससे जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइलों की शीघ्र ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने एवं संबंधित आवेदकों को समयबद्ध रूप से सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए।

आगामी धार्मिक आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं तथा आवश्यक पुलिस प्रबंधन एवं सतर्कता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों के शीघ्र निराकरण, जनसुरक्षा एवं जनविश्वास को और अधिक मजबूत करने हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्री अजय मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर निमेश देशमुख एवं समस्त थाना प्रभारी जिला शाजापुर।

keyboard_arrow_up
Skip to content