// प्रेस नोट //
​जिला शाजापुर
दिनांक : 26 अक्टूबर 2026

अवैध गोवंश के परिवहन के विरुद्ध मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित ₹8,00,000/- का मसरूका जप्त ​

जिले में अवैध गतिविधियों एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत,
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, एवं एसडीओपी श्री डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक मदन इवने के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

​प्राप्त विवरण के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुजुकी कंपनी की एक सुपर कैरी लोडिंग गाड़ी (क्रमांक: MP 09 BT 5130) को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 नग गोवंश (केड़े) को अत्यंत क्रूरतापूर्वक, ठूंस-ठूंस कर अवैध रूप से परिवहन कर इंदौर की ओर ले जाया जाना पाया गया।

​पुलिस द्वारा वाहन और गोवंश सहित कुल ₹8,00,000/- (आठ लाख रुपये) का मसरूका जप्त किया गया है। वाहन चालक बलराम भालसे (पिता: मन्साराम भालसे, उम्र: 44 वर्ष, निवासी: बिहाड़िया फाटा, देवगुराड़िया, कंपेल, थाना खुडैल, जिला इंदौर, म.प्र.) के कब्जे से वाहन को जप्त किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

​सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक श्री मदन इवने, उनि. तकेसिंह धूलिया, उनि. मनोहर सिंह चौहान, सउनि. नरेन्द्र सिंह बुंदेला, सउनि. रणकेन्द्र सिंह चौहान, सउनि. अभिषेक दीक्षित, प्र.आर. 697 आनंद शर्मा, प्र.आर. 24 राजेश जाट, प्र.आर. 227 हिरदेश दांगी, प्र.आर. 167 निलेश जामलिया, प्र.आर. 09 विपिन सिंह तोमर, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, प्र.आर. 187 रामेश्वर जाटव, प्र.आर. 82 ध्रुवनारायण यादव, प्र.आर. शांतिलाल बर्डे, आर. 247 प्रेमनारायण वर्मा, आर. 160 रोहित पटेल, आर. 603 परैशराम, आर. 395 नवीन यादव, आर. 474 अर्पित पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content