// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 01 अक्टूबर 2026

एसपी श्रीमती प्रियंका शुक्ला की साइबर सुरक्षा पहल का असर, ठगी की ₹6.70 लाख राशि पीड़ितों को वापस

हर थाने में शुरू की गई साइबर सुरक्षा हेल्पडेस्क व्यवस्था से साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई

जिला शाजापुर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से पूर्व में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले के प्रत्येक थाने में साइबर सुरक्षा हेल्पडेस्क की शुरुआत की गई थी। इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराध से पीड़ित नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि को समय रहते होल्ड कराना एवं नियमानुसार पीड़ितों को वापस दिलाना है।

उक्त पहल का प्रभाव सितंबर माह में देखने को मिला। जिला शाजापुर पुलिस द्वारा साइबर अपराध से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹7,33,285/- की राशि होल्ड कराई गई।

साइबर ठगी की राशि को NCRP पोर्टल के माध्यम से होल्ड कराया गया। इसके पश्चात नियमानुसार माननीय न्यायालय के आदेश एवं MRM पोर्टल के माध्यम से कुल ₹6,70,200/- की राशि पीड़ितों को वापस (रिफंड) कराई गई।

सितंबर माह की कार्रवाई एक नजर में

– कुल होल्ड राशि : ₹7,33,285/-
– कुल रिफंड राशि : ₹6,70,200/-
– राशि होल्ड कराने का माध्यम : NCRP पोर्टल
– राशि वापस कराने का माध्यम : माननीय न्यायालय के आदेश एवं MRM पोर्टल

जिला शाजापुर पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा हेल्पडेस्क के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वय कर साइबर ठगी की राशि को होल्ड कराने तथा नियमानुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से पीड़ितों को राशि वापस कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला शाजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा NCRP पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत प्राप्त होने से ठगी की राशि को होल्ड कराने की कार्रवाई में मदद मिलती है।

जिला शाजापुर पुलिस — साइबर अपराध के विरुद्ध सतत प्रयास एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध।

keyboard_arrow_up
Skip to content