// प्रेस नोट //

जिला शाजापुर
दिनांक : 06 अगस्त 2026

कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

05 किलो अवैध गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शुजालपुर श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना कालापीपल प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 05.003 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,00,000) जब्त किया है।

दिनांक 05.08.2026 को थाना कालापीपल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भेसाया गढ़ा जोड़ की ओर कुरावर रोड पर अवैध गांजा लेकर आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल के साथ खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पंचों की उपस्थिति में उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाहिद उर्फ कामिल खां पिता सरजीत खां, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नांदनी, थाना कालापीपल बताया। आरोपी के कब्जे में मौजूद झोले की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। मौके पर तौल करने पर गांजे का कुल वजन 05.003 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये है। पुलिस द्वारा गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना आष्टा, जिला सीहोर के अपराध क्रमांक 175/2019 में धारा 394, 419, 420, 342, 482, 467, 468 एवं 471 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज था, जिसमें उसे 07 वर्ष के कारावास की सजा हो चुकी है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी, उप निरीक्षक मुनेश्वर भगत, सहायक उप निरीक्षक अमित नागर, प्रधान आरक्षक विवेक गोस्वामी, आनंद शर्मा, राहुल, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, नयन यादव, सुमित पटेल, संजय जावरिया, शैलेंद्र, सतीश, पंकज, होकम एवं गोर्वधन की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content