📢 //प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक :05/11/2026
👉कोतवाली पुलिस की तत्परता से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद — आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 04/11/2026 को फरियादी संजय गुर्जर द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह पवन चक्की के रिन्यू कंपनी के आफिस में काम कर मोटर साइकल पार्किंग में खड़ी किया था, जहां से दिनांक 02/11/206 व, 03/11/2026 के दरमियानी रात उसकी मोटरसाइकिल MP-42-ZC 0485 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाई गई थी।
फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 690/26, धारा 303(02) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना कोतवाली प्रभारी उप,निरीक्षक नवीन बिलावलिया द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने सतत प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी अर्जुन पिता विष्णु प्रसाद प्रजापति आयु 32 साल निवासी ठुकराना थाना कोतवाली जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल MP-42-ZC -0485 बरामद की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना कोतवाली प्रभारी उप, निरीक्षक नवीन बिलावलिया, प्र आर 103 संतोष डाबर, आरक्षक 355 अर्जुन भार्गव एवं आरक्षक 119 राकेश पांडव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






