// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 17 सितम्बर 2026
थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता
100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर MPEB विद्युत तार चोरी का किया खुलासा, ₹5 लाख का मशरूका जप्त
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी बेरछा डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना अवंतीपुर बड़ोदिया पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
घटना का विवरण :
थाना अवंतीपुर बड़ोदिया क्षेत्र में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के 12 बंडल विद्युत तार अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। MPEB अधिकारियों की रिपोर्ट पर थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
CCTV फुटेज से मिला सुराग :
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश की।
चार आरोपी गिरफ्तार :
मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पगरावद-पीपलरावा रोड पर दबिश देकर घेराबंदी करते हुए—
अजह़रुद्दीन पिता अली मोहम्मद
फिरोज पिता हसन अली
शाहरुख पिता शेर खां
मोहसिन खां पिता इमरान खां
को गिरफ्तार किया।
₹5 लाख का मशरूका जप्त :
आरोपियों के कब्जे एवं लोडिंग वाहन से MPEB के चोरी गए 08 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार, घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन क्रमांक MP 09 GH 0440 तथा तार काटने में प्रयुक्त लोहे का कटर जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है।
अन्य वारदातों का भी खुलासा :
पूछताछ में आरोपियों द्वारा ग्राम पुवाड़िया, थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में हुई विद्युत तार चोरी के अपराध क्रमांक 152/26, धारा 303(2), 324(3) बीएनएस में भी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी अजह़र के विरुद्ध थाना सिद्दीकगंज एवं आष्टा में विद्युत तार चोरी के 04 पूर्व प्रकरण पंजीबद्ध होना बताया गया है।
सराहनीय भूमिका :
उप पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्रा, आरक्षक 140 श्रवण सिन्हा, प्रधान आरक्षक 64 रसूल रावत, आरक्षक 156 कमलेश आवले, आरक्षक 144 सुमित पटेल, आरक्षक 125 बल्लू वर्मा, आरक्षक 259 ललित वर्मा, आरक्षक 263 मेहरबान, आरक्षक 550 रवि राठौर, आरक्षक चालक 569 हेमंत एवं सैनिक 54 ओमप्रकाश तथा 516 घनश्याम राजपूत साइबर सेल शाजापुर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
जनसहयोग के लिए आभार :
चोरी के खुलासे में जागरूक नागरिकों द्वारा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराकर पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। शाजापुर पुलिस द्वारा संबंधित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए जनसहयोग की इस मिसाल की सराहना की गई तथा उन्हें सम्मानित किए जाने की बात कही गई है।






