प्रेस नोट
जिला शाजापुर
दिनांक : 03 नवम्बर 2026
👉 थाना बेरछा पुलिस एवं आबकारी टीम की रुलकी कंजर डेरे में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
संपूर्ण घटना इस प्रकार है कि – दिनांक 03.11.2026 को पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर तथा एसडीओपी डॉ.नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में ग्राम रुलकी कंजर डेरा जंगल में अवैध शराब बनाये जाने की सूचना मिलने पर थाना बेरछा एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर ग्राम रुलकी कंजर डेरा जंगल में दबिश दी गई, जो कंजर डेरा रुलकी जंगल में दबिश के दौरान तलाश करने पर अवैध शराब बनाने के स्थानों पर रखी लहान करीबन 1560 किलोग्राम नष्ट की गई ,जिसका उपयोग शराब बनाने में किया जाता है ।
अवैध शराब बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने व अवैध शराब बनाये जाने पर अंकुश लगाने हेतु समय-समय पर दबिश दी जाकर नजर रखी जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर एवं आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल व उनकी टीम तथा थाना बेरछा से प्रधान आरक्षक रामपाल सिंह राठोड, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक तुलसीराम यादव, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत चौहान,आरक्षक रुपसिंह यादव, आरक्षक राम भाटी व तेज सिंह के द्वारा दबिश दी जाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

keyboard_arrow_up
Skip to content