//प्रेस नोट//
⭐थाना बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता⭐

एनडीपीएस के प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेरछा डाँ.नागेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी ।
गठित टीम द्वारा दिनांक 29 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना बेरछा का एनडीपीएस के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा स्थायी वारंटी जाकिर पिता मजीद खाँ उम्र 47 साल निवासी भुमडिया कालोनी बेरछा थाना बेरछा जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका — उक्त कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—निरीक्षक भरतसिंह किरार थाना प्रभारी ,उप निरी.मेहरबानसिंह चौहान, आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक दीपक साहु, आरक्षक कुमैरसिंह यादव, आरक्षक चालक शेलेन्द्र तोमर ।





