प्रेस नोट
जिला शाजापुर
दिनांक : 23 जुलाई 2026
थाना बेरछा पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी गई सोना / चांदी की रकम बरामद
जिला शाजापुर के थाना बेरछा में दिनांक 16.07.2026 को फरियादी राधेश्याम सोलंकी पिता नाथुलाल सोलंकी निवासी बेरछा ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति रात में घर में घुसकर सोने / चांदी की रकम जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 1,75,000 है, चोरी कर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बेरछा पर अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी डॉ.नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बेरछा निरीक्षक भरतसिंह किरार द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया ।
विवेचना के दौरान आरोपी विकास पिता ओमप्रकाश कंजर उम्र 28 साल निवासी ग्राम रुलकी कंजर डेरा थाना बेरछा जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी गई रकम 01 सोने की अंगुठी, 02 जोड चांदी के पायजब व 01 जोड चांदी की बिछिया कुल किमती ₹ 58,500 की बरामद की गई । आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । आरोपी विकास कंजर द्वारा अपने साथी अन्य आरोपीगण अमीश पिता रणजीत कंजर व विशाल पिता संतोष कंजर के साथ मिलकर घटना करना बताया व शेष रकम उन्ही के पास होना बताया । शेष आरोपीगण अमीश कंजर व विशाल कंजर की तलाश जारी है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भरतसिंह किरार, उप निरीक्षक सुरजभान सिंह ढिल्लन, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सितपरा, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक रामपालसिंह राठोड,प्रधान आरक्षक (चालक) मुकेश चौहान, आरक्षक दीपक साहू, आरक्षक अरुण सितपरा, आरक्षक रुपसिंह यादव, आरक्षक कुमेरसिंह यादव व साइबर सेल आर. राजेश दांगी की सराहनीय भुमिका रही ।






