/ प्रेस नोट //

जिला – शाजापुर
दिनांक :- 31.10.2026

थाना मो. बड़ोदिया पुलिस को मिली सफलता
थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई

संपूर्ण घटना इस प्रकार है कि – दिनांक 31.10.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के आदेश के पालन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में ग्राम टिगरिया कंजर डेरा जंगल में अवैध शराब बनाये जाने की सूचना मिलने पर दबिश दी गई। जो कंजर डेरा टिगरिया जंगल में दबिश के दौरान कोई व्यक्ति नही मिला तथा अवैध शराब बनाने के स्थानों पर रखी लहान करीबन 3000 हजार लीटर नष्ट की गई।
अवैध शराब बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने व अवैध शराब बनाये जाने पर अंकुश लगाने हेतु समय-समय पर दबिश दी जाकर नजर रखी जा रही है।
की गई कार्यवाही में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय शाजापुर के द्वारा टीम गठित की गई जिसमें थाना प्रभारी मनीषा शर्मा एवं उप निरीक्षक गोविंद प्रसाद चौबे, सहायक उप निरीक्षक विजयसिंह, प्रधान आरक्षक जगदीश दांगी, प्रधान आरक्षक मो. शरीफ, आरक्षक विजय गवळी, आर. सुरेश राठौर, आरक्षक चालक विष्णु दांगी के द्वारा दबिश दी जाकर कारगर कार्यवाही की गई

keyboard_arrow_up
Skip to content