// प्रेस नोट //

जिला शाजापुर
दिनांक : 22 सितम्बर 2026

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

महज 48 घंटे में 50,000 रुपये का मशरूका बरामद कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना का विवरण :

दिनांक 20.09.2026 को एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पंकज पिता राजेन्द्र सिंह गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी चौमा डाक बंगला द्वारा रिपोर्ट की गई कि ग्राम धतरावदा के सुभाष पिता राजाराम पाल एवं मोती पिता नारायण पाल द्वारा दिनांक 18.09.2026 की शाम एनटीपीसी कंपनी के सोलर ऊर्जा प्लांट यूनिट क्रमांक-01, बुड़लाव बांध से 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है, चोरी कर ली गई है।

रिपोर्ट पर थाना मोहन बड़ोदिया में अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

अपराध का खुलासा :

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया निरीक्षक मनीषा शर्मा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की मदद से दिनांक 21.09.2026 को आरोपी सुभाष पिता राजाराम पाल, उम्र 34 वर्ष एवं मोतीसिंह पिता नारायण पाल, उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम धतरावदा को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त इलेक्ट्रिक कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर दिनांक 22.09.2026 को जंगल में झाड़ियों में छुपाकर रखी गई 700 मीटर इलेक्ट्रिक कॉपर केबल, कीमत करीब 50,000 रुपये, बरामद की गई।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा शर्मा, प्रआर. मो. सरीफ, प्रआर. जगदीश दांगी, प्रआर. शंकर चौधरी, आर. अनिल सेन, आर. केशव शर्मा, आर. सुरेश राठौर, आर. चालक विष्णु दांगी, आर. अर्जुन बागडी एवं साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी तथा आर. घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content