पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा स्थाई वारंटीयों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके पालन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया उनि अरविन्द सिंह तोमर द्वारा थाने के स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा दिनांक 14.05.2024 को रात्रि में मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली शाजापुर क्षेत्र के निगरानी बदमाश एवं थाना मोहन बड़ोदिया का 01 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी मोहन लाल पिता शंकर लाल गुर्जर निवासी लोहरवास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्थायी वारंटी को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह तोमर का. प्रआर. हेमेन्द्र सिंह जादौन, आर. शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, आर शैलेन्द्र शर्मा, आर सुरेश राठोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





