//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक 08.08.26
थाना लालघाटी शाजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवायजरी पर कार्रवाई, 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदया जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा शाजापुर शहर में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा था।
इसी क्रम में थाना लालघाटी प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री अर्जुन सिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 27.07.2026 को एक्मेविजन कोचिंग क्लासेस की बिल्डिंग, काशीनगर, शाजापुर में अवैध रूप से संचालित की जा रही फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवायजरी पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके से संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया तथा मामले को जांच में लिया गया।
विशेष टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। संपूर्ण जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 07.08.2026 को फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवायजरी में संलिप्त कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना लालघाटी पर अपराध क्रमांक 169/2026, धारा 318(4), 61(2), 62 बीएनएस एवं धारा 66(डी) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—
1. कुलदीप पिता सजन सिंह धाकड़, निवासी ग्राम सुनेरा, शाजापुर।
2. संदीप कराड़ा पिता प्रकाश सिंह कराड़ा, उम्र 23 वर्ष, निवासी घरटखेड़ी, जिला देवास।
3. प्रवीण पिता दुले सिंह गोयल, निवासी ग्राम सतगांव, शाजापुर, हाल मुकाम चाचाखेड़ी, आगर।
4. विकास पिता दिलीप सिंह, निवासी ग्राम घरटखेड़ी, थाना पीपलरावां, जिला देवास।
5. विशाल पिता दिलीप सिंह, निवासी ग्राम घरटखेड़ी, थाना पीपलरावां, जिला देवास।
6. राजकुमार पिता ज्ञान सिंह गुर्जर, उम्र 18 वर्ष, निवासी घरटखेड़ी, थाना पीपलरावां, जिला देवास।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से 03 आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। आरोपियों से प्रकरण के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं गतिविधियों के संबंध में भी विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अंकित मुकाती (थाना प्रभारी सुनेरा), उप निरीक्षक हेमंत पटेल, प्रधान आरक्षक 361 राकेश सिंह, आरक्षक 226 मिथुन फुलेरिया, आरक्षक 390 संजय पटेल, आरक्षक 512 राहुल कारपेंटर, महिला आरक्षक 533 सुनीता राजपूत, आरक्षक चालक 472 संतोष बोरासी तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेश दांगी, आरक्षक घनश्याम एवं आरक्षक अनिल सक्सेना की सराहनीय भूमिका रही।





