// प्रेस नोट //
शाजापुर पुलिस
दिनांक : 08.08.2026
थाना शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी सफलता
अपहृता को 24 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब कर 02 आरोपी गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त कार जप्त
थाना शुजालपुर मंडी पर दिनांक 05.08.2026 को फरियादिया सलमा बी पति फकरूद्धीन खां, उम्र 45 वर्ष, निवासी बेरछा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भीलखेड़ी रोड स्थित दरगाह मेले से अज्ञात व्यक्ति उसकी लड़की को अपने साथ कहीं ले गया है।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर मंडी में अपराध क्रमांक 251/2026, धारा 140(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री घनश्याम मालवीय के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर अपहृता की तलाश में लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा अपहृता की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर लगातार पतारसी की गई तथा आसपास के थाना क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में भी सूचना प्रसारित की गई। टीम द्वारा अपने मजबूत सूचना तंत्र एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप अपहृता को दिनांक 07.08.2026 को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।
प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी आशिक तथा बाबू खां, उम्र 34 वर्ष, निवासी सिंगार चोली, जिला सीहोर, हाल नायता मुंडला, इंदौर एवं फारूख पिता एहसान पटेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी नायता मुंडला, थाना तेजाजी नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक कार भी जप्त की गई है।
प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
सराहनीय भूमिका
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव, उनि. तेजप्रकाश बोहरे, सउनि. जगदीश काजले, प्रआर. 158 आशीष वर्मा, आर. 106 संदीप यादव, आर. 121 मांगीलाल लववंशी, आर. 100 वीरेंद्र बना, आर. 179 रवि वर्मा एवं मआर. 479 अंजु तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





