// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 15 अक्टूबर 2026

थाना शुजालपुर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सट्टा अंक लिखते 10 आरोपी गिरफ्तार, ₹15,610 नगद, 13 मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने हेतु शाजापुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह तारणेकर एवं एसडीओपी श्री निमेष कुमार देशमुख के नेतृत्व में थाना शुजालपुर मंडी पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा अंक लिखने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹15,610 नगद, 13 मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

पुलिस कार्रवाई का विवरण

दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव, पोलायकलां चौकी प्रभारी उनि आरसी यादव एवं उनि प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो पार्टियां बनाकर बस स्टैंड शुजालपुर मंडी एवं टेम्पो चौराहा शुजालपुर मंडी क्षेत्र में दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने मौके पर सट्टा अंक लिखते हुए 10 व्यक्तियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से ₹15,610 नगद, 13 मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण

1. अजय पिता अर्जुन सिंह ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, निवासी आजाद नगर, शुजालपुर मंडी।
2. शुभम पिता प्रहलाद सिंह ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी भीलखेड़ी रोड, शुजालपुर मंडी।
3. उस्मान पिता मखमद खां, उम्र 45 वर्ष, निवासी किठोर हाल भीमनगर, शुजालपुर सिटी।
4. गोविंद पिता उमराव सिंह, उम्र 63 वर्ष, निवासी मार्केटिंग सोसायटी, शुजालपुर मंडी।
5. लखन पिता मनोहर राजपूत, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 22, वेयर हाउस रोड, शुजालपुर मंडी।
6. बलराम पिता मंगललाल सूर्यवंशी, उम्र 34 वर्ष, निवासी मगरानिया।
7. मुकेश पिता ताराचंद नाहर, उम्र 49 वर्ष, निवासी गांधी कॉलोनी, शुजालपुर मंडी।
8. युसुफ पिता यासीन खां, उम्र 35 वर्ष, निवासी इस्लामपुरा, शुजालपुर सिटी।
9. जुगल किशोर पिता शांतिलाल पंवार, उम्र 60 वर्ष, निवासी गणेश गली, शुजालपुर मंडी।
10. बनेसिंह पिता देवकरण मालवीय, उम्र 42 वर्ष, निवासी मार्केटिंग सोसायटी, शुजालपुर मंडी।

पुलिस कार्रवाई एवं वैधानिक कार्यवाही

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना शुजालपुर मंडी में अपराध क्रमांक 352/26 एवं 353/26, धारा 4(क) सट्टा एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिका

उक्त सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक शिवकुमार यादव, उनि तेजप्रकाश बोहरे, पोलायकलां चौकी प्रभारी उनि आरसी यादव, उनि प्रदीप सिंह तोमर, सउनि गुलाबचंद रायकवार, प्रआर 223 बलराम यादव, प्रआर 432 विक्रम धनवाल, आरक्षक 475 पवन परमार, आरक्षक 100 विनोद सिंह, आरक्षक 194 रवि पितोड़िया, आरक्षक 659 सत्येश्वरम बिस्वकर्मा, आरक्षक 148 अशरफ पठान, आरक्षक 724 निलेश कलमोडिया, आरक्षक 536 पंकज पारस, आरक्षक 577 लखन सिंह मेवाड़ा, आरक्षक 434 रवि कुमार वर्मा, आरक्षक 480 विनय सिंह, आरक्षक 155 अनिरुद्ध मीणा एवं आरक्षक 63 सुधीर तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content