// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 17 अक्टूबर 2026
थाना शुजालपुर मंडी पुलिस की साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई
03 शिकायतों में ₹2,04,254 की राशि होल्ड कराने में मिली सफलता, 01 शिकायत में ₹92,283 पीड़ित को वापस कराए
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना शुजालपुर मंडी पुलिस द्वारा साइबर ठगी की तीन शिकायतों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,04,254 की राशि होल्ड कराई गई।
1. पीडीएफ फाइल खोलने से हुई साइबर ठगी
दिनांक 18 सितंबर 2026 को फरियादी संजय चिड़ार, उम्र 32 वर्ष, निवासी भांजी भाई मार्ग, शुजालपुर मंडी ने शिकायत की कि मोबाइल पर प्राप्त पीडीएफ फाइल खोलने के बाद उनके बैंक खाते से ₹97,283 की साइबर ठगी हुई। थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹92,283 की राशि होल्ड कराकर बैंक से संपर्क किया तथा उक्त राशि फरियादी के बैंक खाते में वापस कराने में सफलता प्राप्त की।
2. व्हाट्सएप के माध्यम से APK फाइल से हुई साइबर ठगी
दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को फरियादी गजराज सिंह, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम डाबरी, थाना शुजालपुर मंडी ने शिकायत की कि मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त लिंक के जरिए उनके बैंक खाते से ₹72,000 की साइबर ठगी हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹71,673 की राशि होल्ड कराई। शेष राशि फरियादी के बैंक खाते में वापस कराने के लिए बैंक से संपर्क कर कार्रवाई की जा रही है।
3. ई-चालान लिंक से हुई साइबर ठगी
दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को फरियादी मोसीन मंसूरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी वेयर हाउस रोड, शुजालपुर मंडी ने शिकायत की कि मोबाइल पर प्राप्त ई-चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते से ₹44,098 की साइबर ठगी हुई। थाना शुजालपुर मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹40,298 की राशि होल्ड कराई। शेष राशि फरियादी के बैंक खाते में वापस कराने के लिए बैंक से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त तीनों शिकायतों में पुलिस की कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल ₹2,04,254 की राशि होल्ड कराई गई तथा एक शिकायत में ₹92,283 की राशि फरियादी को वापस कराने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी निरीक्षक शिवकुमार यादव एवं आरक्षक 564 संजय परमार की सराहनीय भूमिका रही।
शाजापुर पुलिस, जिला शाजापुर






