// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक: 28.10.2026

थाना शुजालपुर सिटी पुलिस द्वारा 09 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी तथा एनडीपीएस एक्ट के गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 27.10.2026 से 15 दिवसीय राज्य स्तरीय नारकोटिक्स विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी अनुक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर, श्री निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी उप निरीक्षक इनिम टोप्पो द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई है।
गठित पुलिस टीम द्वारा माननीय जेएमएफसी न्यायालय शुजालपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 1244/2017 पर जारी स्थाई वारंटी सभाराम पिता चुरामणी केवट निवासी ग्राम भानपुर थाना सराय छौंला जिला मुरैना (म.प्र.) तथा माननीय विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट) शाजापुर द्वारा एससी नं.01/2025 पर जारी गिरफ्तारी वारंटी हमीद खां उर्फ पप्पू बाबा पिता बाबू खां उम्र 50 वर्ष निवासी तालाबपुरा शुजालपुर सिटी को गिरफ्तार किया व माननीय न्यायालय पेश करने में सफलता प्राप्त की है।

उक्त कार्य में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो प्रआर.605 योगेन्द्रसिंह गुर्जर, आर.409 मनीष शर्मा, आर.319 रवि रघुवंशी, आर.216 सुनील वर्मा, आर.99 रामबाबू सिसोदिया, मआर.303 संध्या राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content