//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक : 12 जुलाई 2026
*थाना सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सुनेरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
थाना सुनेरा के अपराध क्रमांक 194/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 74, 75(1)(i), 77, 331(4) एवं 351(3) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 10.07.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सुनेरा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि छोटू उर्फ वीरेन्द्र सिंह राजपूत, निवासी भिलवाड़िया, द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपी छोटू उर्फ वीरेन्द्र सिंह राजपूत, पिता भगवत सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी भिलवाड़िया की तलाश की गई। पुलिस टीम ने सतत प्रयास करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, उपनिरीक्षक डी. लकड़ा, प्रधान आरक्षक 196 सुधीर यादव, आरक्षक 445 रुपेन्द्र सिंह, 219 तेजपाल राणा, 496 अखिलेश भंडारी, 349 अरुण यादव, 353 गोविन्द चन्द्रवंशी, 95 अभिषेक गुप्ता, 417 मनोज दांगी, 427 राहुल वर्मा एवं महिला आरक्षक 228 सुनैना का विशेष योगदान रहा।






