// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 11 सितम्बर 2026

पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से अनुविभागीय पुलिस व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया

थाना मक्सी एवं थाना अव. बड़ोदिया को अनुविभाग बेरछा में किया गया शामिल

पुलिस जिला शाजापुर अंतर्गत अनुविभागीय पुलिस व्यवस्था की समीक्षा के उपरांत भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक एवं पर्यवेक्षीय कसावट, अपराध एवं कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की सुविधा एवं सड़क परिवहन एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय पुलिस व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है।

पूर्व में जारी आदेश दिनांक 02.09.2016 के अनुसार थाना मक्सी, अनुविभाग शाजापुर तथा थाना अव. बड़ोदिया, अनुविभाग शुजालपुर के अधीन कार्यरत थे।

पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर श्रीमति प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रशासनिक आवश्यकता एवं उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए निम्नानुसार आदेश जारी किए गए हैं—

1. थाना मक्सी, अनुविभाग शाजापुर को अनुविभाग शाजापुर से पृथक कर अनुविभाग बेरछा में सम्मिलित किया गया है।

2. थाना अव. बड़ोदिया, अनुविभाग शुजालपुर को अनुविभाग शुजालपुर से पृथक कर अनुविभाग बेरछा में सम्मिलित किया गया है।

संशोधन के पश्चात अनुविभागवार थाना व्यवस्था

अनुविभाग शाजापुर :
थाना शाजापुर, थाना मो. बड़ोदिया, थाना लालघाटी एवं थाना सुनेरा।

अनुविभाग बेरछा :
थाना बेरछा, थाना सुन्दरसी, थाना सलसलाई, थाना मक्सी एवं थाना अव. बड़ोदिया।

अनुविभाग शुजालपुर :
थाना शुजालपुर सिटी, थाना शुजालपुर मंडी, थाना कालापीपल एवं थाना अकोदिया।

यह नवीन व्यवस्था दिनांक 11.09.2026 से प्रभावशील होगी। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारी नवीन व्यवस्था के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र के अपराध, कानून-व्यवस्था, विवेचना, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं अन्य पर्यवेक्षीय/प्रशासनिक कार्यों का संचालन सुनिश्चित करेंगे।

पूर्व आदेश दिनांक 02.09.2016 में वर्णित अनुविभागीय थाना व्यवस्था में उपरोक्त सीमा तक आंशिक संशोधन किया गया है तथा अन्य व्यवस्था यथावत रहेगी। आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक पुनर्संयोजन का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में कसावट, अपराध एवं कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है। संबंधित शाखा प्रभारियों को भी अनुविभागवार थाना व्यवस्था में किए गए परिवर्तन को कार्यालयीन अभिलेखों एवं उपलब्ध विवरणों में आवश्यकतानुसार दर्ज कर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content