// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 26 सितम्बर 2026

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला की नवीन पहल

शाजापुर पुलिस में रात्रिकालीन गश्त को मिलेगा तकनीक का प्रभावी साथ

“प्रहरी” Night Patrolling Application का शुभारंभ एवं प्रशिक्षण आयोजित

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व एवं नवीन पहल के तहत शाजापुर पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को अधिक प्रभावी (Effective), बेहतर निगरानी (Better Surveillance) एवं बेहतर कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवीन “प्रहरी” (Prahari) Night Patrolling Application / Patrol Management System का शाजापुर पुलिस में उपयोग प्रारंभ किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को नवीन “प्रहरी” Night Patrolling Application के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को एप्लीकेशन के संचालन, उपयोगिता एवं रात्रिकालीन गश्त की निगरानी से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

रात्रिकालीन गश्त की प्रभावी निगरानी एवं बेहतर कवरेज मुख्य उद्देश्य

नवीन “प्रहरी” प्रणाली का मुख्य उद्देश्य रात्रि में गश्त करने वाली पेट्रोलिंग यूनिट्स को सक्रिय बनाए रखना तथा उनकी गश्त व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित करना है।

इस प्रणाली के माध्यम से—

🔹 शहर के अंदरूनी क्षेत्रों (Deep City Areas) तक गश्त सुनिश्चित की जा सकेगी।

🔹 रात्रिकालीन पेट्रोलिंग यूनिट्स की गतिविधियों एवं मूवमेंट की निगरानी की जा सकेगी।

🔹 नियंत्रण कक्ष द्वारा पेट्रोलिंग यूनिट्स की रियल-टाइम मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन किया जा सकेगा।

🔹 रात्रि में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए पेट्रोलिंग व्यवस्था को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।

🔹 पेट्रोलिंग यूनिट्स द्वारा निर्धारित क्षेत्र में की जा रही गश्त एवं उनकी गतिविधियों की तकनीकी माध्यम से निगरानी संभव होगी।

ऑन-ग्राउंड पुलिसिंग को तकनीक से बनाया जाएगा और प्रभावी

वर्तमान तकनीकी युग में तकनीक के साथ ग्राउंड लेवल की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके लिए उपयोगी एवं प्रभावी समाधान विकसित किए जा सकते हैं। “प्रहरी” प्रणाली इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ऑन-ग्राउंड पुलिसिंग कार्यप्रणाली को बेहतर, अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सकता है।

साथ ही रात्रिकालीन गश्त के दौरान घटित होने वाले अपराधों पर सुगमता से बेहतर नियंत्रण एवं प्रभावी अंकुश लगाने में भी यह प्रणाली सहायक होगी।

अगले दिन की रिपोर्ट में होगा पूरी गतिविधि का विश्लेषण

“प्रहरी” प्रणाली से रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की गतिविधियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड एवं विश्लेषण किया जा सकेगा। इसके माध्यम से अगले दिन की रिपोर्ट में पूरी गतिविधि का विश्लेषण किया जा सकेगा।

इसके आधार पर पेट्रोलिंग यूनिट्स के कार्य की समीक्षा करते हुए—

✅ श्रेष्ठ कार्य करने वाली यूनिट्स को प्रोत्साहित (Award) किया जाएगा।

✅ लापरवाही करने वाली यूनिट्स को चिन्हित किया जाएगा।

इससे रात्रिकालीन गश्त में बेहतर कार्य करने वाली टीमों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा लापरवाही की स्थिति में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकेगी।

पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में अधिकारी रहे उपस्थित

“प्रहरी” Night Patrolling Application के शुभारंभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर सुश्री कीर्ति बघेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजाक श्री अजय मिश्रा,रक्षित निरीक्षक शाजापुर श्रीमती वंदना सिंह, , थाना प्रभारी थाना कोतवाली श्री संतोष वाघेला, थाना प्रभारी थाना लालघाटी श्री अर्जुन मुजाल्दे, थाना यातायात प्रभारी श्रीमती मोनिका ठाकुर, थाना प्रभारी महिला थाना श्रीमती आशा सोलंकी एवं रेडियो प्रभारी जिला शाजापुर उप निरीक्षक श्री अंतर सिंह उपस्थित रहे।

वहीं जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की गई तथा नवीन “प्रहरी” एप्लीकेशन के संचालन एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

तकनीक आधारित पुलिसिंग की दिशा में शाजापुर पुलिस की नई पहल

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में शाजापुर पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को लगातार अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

“प्रहरी” Night Patrolling Application का शाजापुर पुलिस में उपयोग प्रारंभ किया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण नवीन पहल है, जिसके माध्यम से रात्रिकालीन पेट्रोलिंग यूनिट्स की गतिविधियों की निगरानी, गश्त की कवरेज, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, कार्य की समीक्षा एवं बेहतर प्रबंधन को तकनीक के माध्यम से सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस पहल से रात्रिकालीन पुलिस गश्त को अधिक प्रभावी बनाने, शहर के अंदरूनी क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अंकुश स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

शाजापुर पुलिस—तकनीक के साथ बेहतर पुलिसिंग, बेहतर निगरानी और सुरक्षित शाजापुर की दिशा में निरंतर अग्रसर।

keyboard_arrow_up
Skip to content