// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 06 अक्टूबर 2026

पुलिस चौकी दुपाड़ा, थाना लालघाटी की प्रभावी कार्रवाई

पिकअप चालक से मारपीट कर लूट की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 05.10.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे फरियादी इमरान सोयाबीन से भरी पिकअप लेकर देवास मंडी जा रहा था। इसी दौरान पचोर फंटे के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने पिकअप को ओवरटेक कर रुकवाया तथा फरियादी को वाहन से नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की।

आरोपियों द्वारा फरियादी इमरान की जेब से उसका पर्स छीन लिया गया, जिसमें ₹1,000/- नगद एवं आधार कार्ड रखा था। इसी दौरान एक आरोपी पिकअप में से सोयाबीन उतारने लगा। पीछे से आ रही अल्टो कार के चालक द्वारा बीच-बचाव का प्रयास करने पर आरोपियों में से एक ने अल्टो कार पर पत्थर मारे और लूट किया गया पर्स लेकर मौके से भाग गया।

घटना के दौरान फरियादी इमरान एवं ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। आरोपी को चौकी दुपाड़ा लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सचिन पिता कमल, निवासी रूलकी बताया तथा अपने साथी का नाम गोलू पिता ललित, निवासी रूलकी बताया।

प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के दौरान आरोपी सचिन से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा माह सितंबर में भोपाल से मोटरसाइकिल चोरी करना भी बताया गया। जांच में उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना पिपलानी, भोपाल में एफआईआर दर्ज होना पाया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक कीमत का मशरूका बरामद किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी गोलू पिता ललित, निवासी रूलकी की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अंकित इटावदिया, प्रधान आरक्षक अशोक आसके, आरक्षक घनश्याम रुहेला एवं आरक्षक संजय गुर्जर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस चौकी दुपाड़ा, थाना लालघाटी द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण में शेष मशरूका बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content