// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 16 अक्टूबर 2026

पोलायकलां चौकी पुलिस की कार्रवाई, सट्टा खाते 03 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

सट्टा उपकरण एवं ₹12,870 नगद राशि जब्त

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं एसडीओपी बेरछा श्री नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पोलायकलां चौकी पुलिस द्वारा सट्टा खाते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण एवं ₹12,870 नगद राशि जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी—

1. अरविंद पिता सुंदरलाल
2. घनश्याम पिता शंकरलाल
3. जगदीश पिता रामसिंह
निवासी पोलायकलां को गिरफ्तार किया।

प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई
पोलायकलां चौकी पुलिस द्वारा सट्टा गतिविधियों में संलिप्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 292/2026 पंजीबद्ध कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण एवं ₹12,870 नगद राशि जब्त की गई।

सराहनीय कार्य :
पोलायकलां चौकी प्रभारी श्री रमेश चंद्र यादव एवं उनकी टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content