*प्रेस नोट*
थाना कालापीपल पुलिस को मिली सफलता: चोरी गई मुर्रा भैंस, पाड़ी एवं बोलेरो पिकअप वाहन सहित कुल 11 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना कालापीपल, जिला शाजापुर में दिनांक 07.06.2026 को फरियादी राजकुमार पिता गंगाधर चन्द्रवंशी, निवासी कोहड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके बाड़े (ग्वाड़े) की दीवार एवं खिड़की तोड़कर उसमें बंधी मुर्रा भैंस, जिसकी कीमत लगभग 90,000 रुपये तथा एक पाड़ी, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है, चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कालापीपल में अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर द्वारा चोरी संबंधी अपराधों में माल-मुल्जिम की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम ने अथक प्रयास करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया—
1.बसंत पिता सोहन हाड़ा, जाति कंजर, उम्र 33 वर्ष, निवासी कंजरपुरा, पचोर।
2.अजय योगी पिता रमेशचन्द्र योगी, जाति नाथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी आंकखेड़ी, थाना बोडा, हाल मेला ग्राउंड, पचोर।
3.आजाद पिता सीताराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी कंजरपुरा, पचोर।
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मुर्रा भैंस कीमत 90,000 रुपये, पाड़ी कीमत 40,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP-42-ZE-9801, कीमत लगभग 10 लाख रुपये, कुल मशरूका 11 लाख 30 हजार रुपये का बरामद कर जप्त किया गया है।
गौरतलब है कि आरोपी बसंत कंजर के विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास एवं चोरी सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें धारा 302 एवं 307 भा.दं.सं. के प्रकरण भी शामिल हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी, उप निरीक्षक मुनेश्वर राम भगत, प्रधान आरक्षक विशाल पटेल, प्रधान आरक्षक विवेक गोस्वामी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सतीश रावत, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक वेद प्रकाश, आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक सतीश गौतम, आरक्षक अर्जुन दांगी एवं आरक्षक नीलम परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






