// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर (म.प्र.)
दिनांक : 15 अक्टूबर 2026
मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹55,620 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में मक्सी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
शाजापुर। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारनकर एवं एसडीओपी महोदय डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मक्सी पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को रात्रि लगभग 12:30 बजे, मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक मदन इवने एवं थाना प्रभारी बेरछा उनि. अरविंद तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कुल 4 पार्टियां बनाकर बजरंग मोहल्ले में बोर के पेड़ के नीचे दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर 8 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से ₹55,620 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण
1. देवीसिंह पिता प्रेमसिंह गवली, उम्र 52 वर्ष, निवासी नई आबादी मक्सी।
2. मामूर पिता गफूर खां, उम्र 50 वर्ष।
3. रवि चौहान पिता मदन लाल, उम्र 29 वर्ष।
4. मोडसिंह पिता नारायण सिंह लोधी, उम्र 40 वर्ष।
5. अजय पिता आत्माराम सोलंकी, उम्र 24 वर्ष।
6. जग्गार पिता बाबू खां, उम्र 47 वर्ष।
7. हरिश भावसार पिता गोवर्धन भावसार, उम्र 36 वर्ष।
8. सागर पिता बहादुर सोलंकी, उम्र 26 वर्ष।
पुलिस कार्रवाई एवं वैधानिक कार्यवाही
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मक्सी में अपराध क्रमांक 288/26, धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक मदन इवने, थाना प्रभारी मक्सी, थाना प्रभारी बेरछा उनि. अरविंद तोमर, उनि. तकारसिंह धोलिया, उनि. मनोहर सिंह चौहान, सउनि. संतोष रघुवंशी, सउनि. अभिषेक दीक्षित, सउनि. नरेंद्र सिंह बुंदेला, प्र.आर. 187 रामेश्वर जाटव, प्र.आर. 368 राजेश पटेल, प्र.आर. 24 राजेश जाट, प्र.आर. 09 विपिन तोमर, प्र.आर. 342 योगेश पटेल, म.प्र.आर. 455 किरण लहकार, प्र.आर. 227 हिरदेश दांगी, प्र.आर. 697 आनंद शर्मा, प्र.आर. 366 रामलाल, आर. 264 दीपक, साहू आर. 562 रामभाटी एवं आर. 603 परशुराम, आर. 160 रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शाजापुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।






