// प्रेस नोट //
जिला शाजापुर
दिनांक : 18 अक्टूबर 2026

मक्सी पुलिस की लगातार पाँचवीं बड़ी सफलता

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, ₹90,000 कीमत की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में मक्सी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को हाईवे ब्रिज के आगे सिरोलिया रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आया और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित गुर्जर, पिता लाइसेंसिंग गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रहेली, थाना बेरछा, जिला शाजापुर बताया। मोटरसाइकिल की जांच करने पर वह थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत चोरी की होना पाई गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹90,000 बरामद की है। आरोपी से अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है।

सराहनीय भूमिका

निरीक्षक मदन इवने, उनि मनोहर चौहान, सउनि संतोष रघुवंशी, सउनि नरेंद्र सिंह बुंदेला, सउनि रणकेन्द्र, प्रआर 09 विपिन सिंह तोमर, प्रआर 368 राजेश पटेल, प्रआर 187 रामेश्वर जाटव, प्रआर 697 आनंद शर्मा, प्रआर 342 योगेश पटेल, प्रआर 24 राजेश जाट, प्रआर 167 निलेश जामलिया, प्रआर हिरदेश दांगी, मप्रआर 455 किरण लक्षकार, चालक प्रआर ध्रुव यादव, आरक्षक नवीन यादव, आरक्षक अर्पित पटेल, आरक्षक प्रेमनारायण, आरक्षक अजय शर्मा एवं आरक्षक परेशराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content