//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक :15/11/2026
शाजापुर पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
देशी कट्टा .315 बोर एवं जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित कुल ₹73,300 का मशरूका जप्त
थाना सुनेरा पुलिस की कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेन्द्र तारणेकर द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनका परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना सुनेरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी कट्टा .315 बोर एवं जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल सहित कुल ₹73,300 का मशरूका जप्त किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 14.11.2026 को थाना सुनेरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 19-20 वर्ष का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहा है, जिसके पास अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस है। सूचना की गंभीरता एवं विश्वसनीयता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनेरा उनि अंकित मुकाती द्वारा उनि डी. लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पनवाड़ी तरफ रवाना की गई।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम एवं पंच साक्षियों की मदद से रोककर पूछताछ की गई। व्यक्ति ने अपना नाम अंकित पिता अंतरसिंह गुर्जर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जामन बताया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी कट्टा .315 बोर मय जिंदा कारतूस मिला। हथियार रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत एवं उसके परिवहन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका
1. एक देशी कट्टा .315 बोर।
2. एक जिंदा कारतूस।
3. एक मोटरसाइकिल।
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत – ₹73,300/-
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सुनेरा उनि अंकित मुकाती, उनि डी. लकड़ा, आरक्षक 95 अभिषेक गुप्ता, आरक्षक 496 अखिलेश भंडारी, आरक्षक 349 अरुण यादव, आरक्षक 110 पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक 445 रूपेन्द्र सिंह, आरक्षक 417 मनोज दांगी, आरक्षक 353 गोविन्द चन्द्रवंशी, आरक्षक 219 तेजपाल सिंह एवं आरक्षक 758 शैलेन्द्र सिंह तोमर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
शाजापुर पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध।






