// प्रेस नोट //

जिला शाजापुर

दिनांक : 05 अगस्त 2026

शाजापुर साइबर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

माह जुलाई में साइबर ठगी के ₹4.62 लाख होल्ड, ₹7.40 लाख की राशि पीड़ितों को कराई वापस

पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में शाजापुर साइबर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में माह जुलाई 2026 के दौरान राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के विभिन्न मामलों में लगभग ₹4 लाख 62 हजार की राशि विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराई गई।

इसके अतिरिक्त न्यायालय के आदेश के उपरांत लगभग ₹7 लाख 40 हजार की ठगी गई राशि संबंधित पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। साथ ही MRM पोर्टल के माध्यम से 06 अलग-अलग बैंक खातों में भी साइबर ठगी की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई, जिससे पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सकी।

शाजापुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर पुलिस की यह कार्रवाई आमजन के विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

शाजापुर पुलिस की आमजन से अपील

यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को होल्ड कर पीड़ित को वापस दिलाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

शाजापुर पुलिस की अपील

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध से बचें।”

keyboard_arrow_up
Skip to content