//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक : 22 अगस्त 2026
“सृजन युवा जन संवाद” कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 शाजापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के संयुक्त निर्देशानुसार संचालित “सृजन युवा जन संवाद” कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, शाजापुर में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, बाल अधिकार, जे.जे. एक्ट, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं नारकोटिक्स सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार एवं कर्तव्यों, साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा एवं बाल संरक्षण कानूनों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, सुरक्षा के प्रति सजगता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा पुलिस एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे—
उप निरीक्षक अखिलेश चौहान, उप निरीक्षक निर्मल तिग्गा, उप निरीक्षक राहुल पोरवाल, महिला कांस्टेबल साक्षी शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमेंद्र यादव, संतोष कुमार माली, डॉ. माखनलाल, दैनिक सुयश प्रताप सिंह तोमर, श्रीमती ज्योति धाकड़ एवं श्रीमती शना परवीन सहित अन्य उपस्थित रहे।
शाजापुर पुलिस द्वारा “सृजन युवा जन संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित समाज के निर्माण तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।





