// प्रेस नोट //

जिला शाजापुर
दिनांक : 05 अगस्त 2026

“सृजन संवाद” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शाजापुर में कार्यशाला आयोजित

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के संयुक्त निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “सृजन संवाद” कार्यक्रम का आज शाजापुर जिले में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यालय स्तर पर सफल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सृजन संवाद योजना के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, बाल अधिकार, जे.जे.एक्ट , पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नारकोटिक्स सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा के प्रति सजगता तथा न्याय तक पहुंच के प्रति समझ विकसित करना एवं पुलिस तथा समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करना है।

कार्यशाला के दौरान उक्त विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा विद्यालयों में “सृजन संवाद” कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं विद्यार्थियों तक अधिकतम जागरूकता पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से जागरूकता पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अजय कुमार मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, सूबेदार दीपिका डाबर, उप निरीक्षक अखिलेश चौहान, महिला प्रधान आरक्षक क्रमांक 190 राधिका सक्सेना, महिला आरक्षक क्रमांक 556 साक्षी शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी शाजापुर सुश्री दीपा कीर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राधावल्लभ कारपेंटर, श्रीमती रेखा पुरोहित, श्री संतोष मालवीय, श्रीमती विजय सक्सेना (मानचित्र संचालक), श्री अनवर अहमद शेख (प्रभारी प्राचार्य), श्री माखनलाल धाक (एनसीसी अधिकारी) तथा जन साहस संस्था से श्री संदीप अस्ताया (जिला समन्वयक), श्रीमती ज्योति सिंधिया, श्री राहुल अरसल एवं श्रीमती आरती सोलंकी उपस्थित रहे।

शाजापुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित समाज के निर्माण तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content