//प्रेस नोट//
जिला शाजापुर
दिनांक 04.07.2026
✨थाना सुनेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ✨एनडीपीस एक्ट मे 09 साल से फरार चल रहै 10 हजार के ईनामी बदमाश (आरोपी) को किया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर द्वारा शाजापुर जिले को ड्रग्स फ्री करने हैतु “ ड्रग्स फ्री अभियान “ की शुरुआत की गई जिसके तहत एनडीपीएस एक्ट के पुराने प्रकरणो मे फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हैतु ईनामी उद्घोषणा की जाकर आरोपीयों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हैतु आदेशित किया गया था , इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर व एसडीओपी महोदय शाजापुर के निर्देशन मे थाना सुनेरा के अपराध क्रं. 141/2017 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट मे 01 क्विंटल गांजा के प्रकरण मे वर्ष 2017 करीब 09 साल से फरार चल रहे आरोपी जगदीश पिता श्रीकिशन परमार उम्र 60 साल निवासी बरखेड़ी ढाबला थाना बिलकिसगंज जिला सिहोर हाल पटेल कालोनी सिहोर को गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय शाजापुर पेश किया गया ।
सराहनीय कार्य – उप.निरीक्षक श्री अंकित मुकाती थाना प्रभारी सुनेरा, उनि आरसी यादव , आर 231 राजकुमार , आर.155 अनिरुद्ध मीणा , आर.95 अभिषेक गुप्ता का विशेष योगदान रहा ।






