पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी।

गठित टीम द्वारा दिनांक 13 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना मोहन बड़ोदिया का लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी सलीम खां पिता सत्तार खां, निवासी अलीसरखेड़ा, थाना सलसलाई को बस स्टैंड सारंगपुर, जिला राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर, थाना प्रभारी

प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सिंह जादौन

आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा

आरक्षक राहुल जाट

आरक्षक राहुल कुम्भकार

थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।

keyboard_arrow_up
Skip to content